Powered By Blogger

सोमवार, 14 दिसंबर 2015

रेल से सम्बन्धित प्रश्न और उत्तर



   रेल से सम्बंधित प्रश्न और हल



नोट :- निचे दिए गए उदाहरण में जो *(स्टार) का चिन्ह हैं उनका मतलब होता है गुना (×) करना

चाल इकाई समय में तय कि गई दुरी चाल कहलाती है यानि जब कोई वस्तु इकाई समय (1 घन्टे,1 मिनट या 1 सैकण्ड) में जीतनी दुरी तय करती है। वह उसकी चाल कहलाती है।

जैसे एक कार 5 घण्टे में 50 कि.मी. दुरी तय करती है तो 1 घण्टे में तय दुरी 50/5 =10 कि.मी. यही कार की चाल है 10 कि.मी./घण्टा चाल को कि.मी./घण्टा, मिटर/सैकण्ड या
मिटर/मिनट में दर्शाया जाता है।

 1 कि.मी. में 1000 मिटर होते हैं। अतः मिटर को कि.मी. में बदलने के लिए 1000 से भाग देते हैं और यदि कि.मी. को मिटर में बदलना होगा तो 1000 से गुना करते हैं जैसे 5 किमी. को मिटर में बदलने के लिए 5*1000 = 5000 मिटर ।
इसी प्रकार 1 घण्टे में 60 मिटन होते हैं ओर 1 मिनट में 60 सैकण्ड अतः 1 घण्टे में 3600 सैकण्ड होते हैं।

 अब यदि घण्टे को सैकण्ड में बदलना होतो 3600 से गुना करेंगे 

  1. और यदि सैकण्ड को घण्टे में बदलना होता 3600 से भाग देंगे। जैसे 2 घण्टे को सैकण्ड में बदलने के लिए 2*3600= 7200 सैकण्ड अब चाल को कि.मी./घण्टा से मिटर/सैकण्ड में बदलना होतो कि.मी. को 1000 से गुना और घण्टे को 3600 से गुना करना होगा जैसे 20 किमी./घण्टा को मिटर/सैकण्ड में बदलने के लिए (20*1000)/(1*3600) =20*(5/18) इसी प्रकार मिटर/सैकण्ड को कि.मी./घण्टा में बदलने के लिए मिटर को 1000 से भाग देंगे और सैकण्ड को 3600 से भाग देंगे। जैसे 30 मिटर/सैकण्ड को कि.मी./घण्टा में बदलने के लिए (30/1000)/(1/3600)=30*(18/5) अब हम कह सकते हैं कि किसी चाल को कि.मी./घण्टा से मिटर/सैकण्ड में बदलने के लिए 5/18 से गुना करेंगे और मिटर/सैकण्ड को कि.मी./घण्टा में बदलने के लिए 18/5 से गुना करेंगे। जब रेल किसी वस्तु जिसकी चैड़ाई को रेल के सापेक्ष नगण्य माना जा सकता है जैसे व्यक्ति,खंम्भा आदि को पार करती है तो रेलगाड़ी स्वंय की लम्बाई जितनी दुरी को पार करती है। जैसे यदि एक रेलगाड़ी ने एक खंम्भे को पार किया तो उसने अपनी लम्बाई जितनी दुरी को पार किया है।क्योंकि जब रेल का अगला सिरा उस खंम्भे का पार करना शुरू करता है। तब से वह दुरी नापी जाति है तथा तब तक नापी जाती है जब तक कि उसका आखरी सिरा उस खंम्भे को पार न कर ले। जब रेल किसी चैड़ी वस्तु जैसे सुरंग,प्लेफार्म या दुसरी रेलगाड़ी को पार करती है तो तय कि गई दुरी में रेलगाड़ी की लम्बाई के साथ साथ उस वस्तु की लम्बाई या चैड़ाई इसमें शामिल कर ली जाती हैं। यदि रेल की लम्बाई 50 मीटर है तथा उसे 30 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को पार करना है तो रेल द्वारा तय कि गई दुरी 50+30 =80 मीटर होगी। जब रेलगाड़ी किसी चलाय मान वस्तु को पार करती है तो उसकी चाल उस वस्तु के आपेक्ष ज्ञात कि जाती है क्योंकि जब एक चलायमान वस्तु दुसरी चलाय मान वस्तु के पास से गुजरती है तो दोनों की दिशा समान होने पर आपेक्ष चाल दोनों चालों को घटाकर ज्ञात की जाति है और यदि दिशा विपरित होतो आपेक्ष चाल दोनों का योग करके ज्ञात कि जाती है।उदाहरण के लिए माना दो कार एक ही दिशा में 30 कि.मी./घण्टा व 40 कि.मी./घण्टा के चाल जा रही है तो दोनों के बिच कि दुरी जिस चाल से बढ़ रही है या घट रही है उसे आपेक्ष चाल कहेंगे इसी चाल से दो वस्तुएं एक दुसरे को पार करती हैं कार के उदाहरण में आपेक्ष चाल 40-30 =10 कि.मी./घण्टा है अर्थात दोनों के बिच की दुरी इसी चाल से बढेगी या घटेगी। 


तथ्य:-

:- जब दो रेलगाड़ीयां एक दुसरे को पार करती है तो कुल तय दुरी दोनों कि लम्बाई के बराबर होती है। तथा चाल दिशा पर निर्भर करती है। यदि दोनों एक ही दिशा में है तो चालों को घटाया जायेगा यदि विपरित दिशा में है तो चालों को जोड़ा जायेगा। यदि रेल चलते हुए व्यक्ति को पार करती है तो तय की गई दुरी रेल की लम्बाई के बराबर होगी तथा चाल दिशा पर निर्भर करेगी। यदि दोनों एक ही दिशा में है तो चालों को घटाया जायेगा यदि विपरित दिशा में है तो चालों को जोड़ा जायेगा। 



:- 200 मीटर लम्बी रेलगाड़ी 54 कि.मी./घण्टा की चाल से 100 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को कितने समय में पार कर लेगी । 
सबसे पहले चाल को मि./सै. में बदलने पर 54*5/18 =15 मी/सै. 
तय की गई कुल दुरी 200+100 =300 
समय =300/14 =20 सैकण्ड 


उदाहरण (1)

50 मीटर/सैकण्ड की चाल से जा रही रेलगाड़ी एक व्यक्ति को कितने समय में पार कर लेगी यदि गाड़ी की लम्बाई 100 मीटर है। 
हल:-समय =दुरी/चाल 
दुरी 100 मीटर 
चाल 50 मीटर/सैकण्ड
 100/50 =2 सैकण्ड में 

उदाहरण (2)

200 मीटर लम्बी रेलगाड़ी 54 कि.मी./घण्टा की चाल से 100 मीटर लम्बे प्लेटफार्म को कितने समय में पार कर लेगी । 

हल:-सबसे पहले चाल को मि./सै. में बदलने पर 54*5/18 =15 मी/सै. तय की गई कुल दुरी 200+100 =300 समय =300/14 =20 सैकण्ड 

उदाहरण (3)

एक रेलगाड़ी 180 मीटर लम्बे पुल को 12 सैकण्ड में पार कर सकती है तथा एक बिजली के खंम्भे को 3 सैकण्ड में तो रेलगाड़ी की लम्बाई तथा चाल क्या होगी । 
हल:-रेलगाड़ी अपनी लम्बाई तथा पुल की लम्बाई को 12 सैकण्ड में पार करती है 
तथा अपनी लम्बाई(खंम्भे को) को 3 सैकण्ड में
 तो पुल केवल पुल की लम्बाई को पार करने में लगा समय 12-3 =9 सैकण्ड अतः हम यह कह सकते हैं कि रेलगाड़ी 180 मीटर दुरी तय करती है 9 सैकण्ड में 
अतः रेलगाड़ी की चाल 180/9 =20 मीटर/सैकण्ड इसी चाल से रेलगाड़ी ने खंम्भा पार किया 
अतः यानि अपनी लम्बाई के बराबर दुरी तय कि तो रेलगाड़ी की लम्बाई 20*3= 60 मीटर। 
दूसरी विधि से हल:-इसी उदाहरण को x मान कर भी हल किया जा सकता है 
माना रेलगाड़ी की लम्बाई x मीटर है
 तो रेलगाड़ी को 180+x मीटर दुरी तय करने में लगा समय 12 सैकण्ड
 यानि रेलगाड़ी की चाल (180+x)/12 तथा रेलगाड़ी को x मीटर दुरी तय करने में लगा समय 3 सैकण्ड 
यानि रेलगाड़ी की चाल x/3 मीटर दोनों ही रेलगाड़ी की चाल है
 अतः दोनों बराबर होंगी (180+x)/12 = x/3 180=3x x=60 मीटर
 अतः रेलगाड़ी की लम्बाई 60 मीटर तथा 60 मीटर दुरी तय करने में लगा समय 3 सैकण्ड 
अतः चाल 60/3 = 20मीटर/सैकण्ड 

उदाहरण (4)

45 किमी./घण्टा की चाल से जा रही रेलगाड़ी जिसकी लंम्बाई 180 मी. है विपरित दिशा से आ रहे व्यक्ति जिसकी चाल 9 किमी./घण्टा है को कितनी देर में पार कर लेगी। 
हल:-रेलगाड़ी तथा व्यक्ति की आपेक्षिक(विपरित दिशा में चालों का योग) चाल 45+9 = 54किमी./घण्टा
 यानि 54*5/18=15 मी./सैकण्ड 180 मीटर दुरी तय करने में लगा समय 180/15 =12सैकण्ड 

उदाहरण (5)

दो रेलगाड़ीयां जिनकी लम्बाई क्र. 120 मी. व 180 मी. है एक दिशा में क्र. 30 किमी./घण्टा व 66 किमी./घण्टा की चाल से जा रही है। वे एक दुसरे को पार कितने समय में कर लेंगी। 
हल:-गाड़ी को एक दुसरे को पार करने के लिए तय करने वाली दुरी 120+180 300 मी. 
दोनों एक ही दिशा में जा रही है अतः आपेक्ष चाल 66-30 = 36 किमी./घण्टा
 यानि 36*5/18=10मी./सै
. दुरी तय करने में लगा समय 300/10 =30 सैकण्ड 

उदाहरण (6)

120 मी. लम्बी गाड़ी सामने से आ रहे व्यक्ति को जिसकी चाल 7 किमी./घण्टा है को 6 सैकण्ड में पार कर लेती है तो गाड़ी की चाल क्या होगी ।
हल:- 120 मी. दुरी को तय करने में गाड़ी तथा दोनों को लगा समय 6 सैकण्ड अतः आपेक्षिक चाल 120/6 = 20 मी./सैकण्ड 
यानि 20*18/5 = 72 किमी./सैकण्ड 
अतः गाड़ी तथा व्यक्ति दोनों की आपेक्षिक चाल 72 किमी./घण्टा है
 तथा व्यक्ति की चाल 7 किमी./घण्टा है 
तो गाड़ी की चाल 72-7 = 65 किमी./घण्टा 

उदाहरण (7)

100 मीटर लम्बी रेल 45 किमी./घण्टा की चाल से जा रही है सामने से 63 किमी./घण्टा की चाल से आ रही रेल को 15 सैकण्ड में पार कर जाती है। सामने से आ रही रेलगाड़ी की लम्बाई कितनी है।
हल:-उन दोनों गाड़ीयों की आपेक्ष चाल 45+63 =108 किमी./घण्टा 
यानि 108*5/18 = 30 मि./सै. 30 मि./सै. कि चाल से 
15 सैकण्ड में तय दुरी 30*15 =450 मीटर
 पहली रेलगाड़ी की लम्बाई 100 मीटर है
 तो शेष लम्बाई(दुसरी गाड़ी की लम्बाई) 450-100 = 350 मीटर



प्रतिशत



  1.                 
  2. प्रतिशत



:- प्रतिशत प्रतिशत शब्द का अर्थ है। प्रति सौ या सैंकड़ा। किसी संख्या के 25 प्रतिशत का अर्थ है। उस संख्या को 100 भागों में बांट कर उसके 25 भाग लेना या हम कह सकते हैं 25 प्रतिशत का अर्थ है, सौ में से 25 | किसी संख्या का जितना प्रतिशत निकाला हो के लिए उस संख्या को 100 (100 भागों में बांटने के लिए) से भाग दे कर उतने से गुणा कर देते हैं जैसे 500 का 20 प्रतिशत ज्ञात करो- (500*20)/100 = 100 

उदाहरण (1)

20 किस संख्या का 25 प्रतिशत है - 
माना 20, x का 25 प्रतिशत है। अतः (x*25)/100 = 20 25x = 2000 x = 2000/25 =80 अतः 20, 80 का 25 प्रतिशत है।

उदाहरण (2)

5 लीटर का कितने प्रतिशत 600 मिली लीटर है

 हल :- 5 लीटर का x प्रतिशत 600 मिली लीटर है तो (5000*x)/100 = 600 5000x= 60,000 x =60,000/5000=12 अतः 5 लीटर का 12 प्रतिशत 600 मिली लीटर है 

उदाहरण (3)

A के पास B से 25 प्रतिशत अधिक धन हैं तो B के पास राम से कितने प्रतिशत कम धन हैं। 

हल:-  B के पास धन = 100 तो A के पास धन 25 प्रतिशत अधिक है अतः = 100+25 = 125 B के पास कम है 25 अतः हमें यह ज्ञात करना है। कि 25, 125 का कितने प्रतिशत है। माना 25, 125 का x प्रतिशत हैं अतः 125*x/100 = 25 125x = 25*100 x=(25/125)*100 = 20 जिससे सुत्र प्राप्त होता है - कमी प्रतिशत = (अधिक प्रतिशत/(100 +अधिक प्रतिशत))*100 अतः मोहन के पास राम से 20 प्रतिशत कम धन है।

सुत्र 

कमी प्रतिशत = (अधिक प्रतिशत/100 +अधिक प्रतिशत)*100 अधिक प्रतिशत = (कमी प्रतिशत/100-कम प्रतिशत)*100 

उदाहरण (4)

दुध के भाव में 25 प्रतिशत वृद्धि हो जाने पर एक व्यक्ति उसके उपभोग में कितने प्रतिशत कमी करे ताकि दुध पर किया गया जाने वाला खर्च उतना ही रहे।  

हल - माना दुध का प्रारम्भिक भाव 100 प्रति ली. था 25 प्रतिशत बढने पर भाव हो गया 125 रू प्रति ली. हमें 100 का ही दुध खरीदना हैं अतः 100 रू में दुध आयेगा 125 रू में दुध आयेगा 1 ली. 1 रू में दुध आयेगा = 1/125 ली. 100 रू में दुध आयेगा = (1/125)*100 = 4/5 ली. या 0.8 ली. अतः दुध में कमी. आयी 1-0.8 =.20 ली. अतः दुध में कमी करनी होगी 20 प्रतिशत की

दुसरा तरीका 

दुध का प्रारम्भिक भाव 100 प्रति ली. 25 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 125 रू प्रति ली. हमें खर्च में कमी करनी है = 25 रू. प्रतिशत कमी 125 का कितने प्रतिशत 25 रू होगा 125*x/100 = 25 x = 25*100/125 = 20 प्रतिशत जिससे सुत्र प्राप्त होता है - कमी प्रतिशत = (100*वृद्धि)/(100+ वृद्धि)

सुत्र 

कमी प्रतिशत = (100*वृद्धि)/(100+ वृद्धि) वृद्धि प्रतिशत = (100*कमी )/(100 - कमी ) 

उदाहरण (5)

एक परीक्षा में पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। क ने 180 अंक प्राप्त किये तथा वह 40 अंकों से फेल हो गया तो परिक्षा का पुर्णांक है - माना पुर्णांक है x क ने प्राप्त किये 180 अंक यदि क प्राप्त करता 180+40 = 220 तो 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लेता अतः 220 अंक x के 40 प्रतिशत है अतः x*40/100= 220 x=220*(100/40) x=550 पुर्णांक = 550

उदाहरण (6)

एक परिक्षा में पास होने के लिए 34 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है लेकिन क ने 28 प्रतिशत अंक प्राप्त किये और वह 40 अंकों से फेल हो गया परिक्षा पुर्णांक है - माना पुर्णांक x है क द्वारा लिये अंक 28 प्रतिशत आवश्यक अंक 35 प्रतिशत कम अंक प्राप्त किये 8 प्रतिशत क फेल हुआ 40 अंकों से जो की पुर्णांकों के 8 प्रतिशत है अतः x*8/100 = 40 x=40*(100/8) x=500

उदाहरण (7)

एक परिक्षा में एक छात्र ने 20 प्रशित अंक प्राप्त किये तथा वह 60 अंकों से फेल हो गया दुसरा छात्र जिसने 38 प्रतिशत अंक प्राप्त किये न्युनतम अंकों से 30 अंक अधिक लाया पुर्णांक ज्ञात किजिए - माना पुर्णांक x है अतः x*20/100 + 60 = x*38/100 - 30 90 = (38x - 20x)/100 9000=18x x= 500 पुर्णांक = 500

उदाहरण (8)

एक शहर की जनसंख्या में प्रतिवर्ष प्रतिहजार पर 20 की वृद्धि हो जाती है। यदि शहर की वर्तमान जनसंख्या 1,50,000 है तो 2 वर्ष बाद जनसंख्या ज्ञात करो - वृद्धि प्रतिशत = 2 प्रतिशत(एक हजार पर 20 है अतः सौ पर 2) प्रथम वर्ष वृद्धि =150,000*2/100 = 3000 पहले वर्ष के अन्त में जनसंख्या = 1,50,000+3,000 = 1,53,000 दुसरे वर्ष में वृद्धि =153000*2/100 = 3060 अतः दुसरे वर्ष के अन्त में वृद्धि = 153,000+3060 = 1,56,060 

सुत्र 

अन्तिम मान = प्रारम्भिक मान(1+प्रतिशत/100) 

उदाहरण (9)

एक आदमी अपनी मासिक आय का 10 प्रतिशत टैक्स में, शेष का 15 घर खर्च पर और फिर शेष का 20 प्रतिशत मनोरंजन पर खर्च करता है इसके पश्चात् उसके पास 1836 रू बचते हैं तो उसकी मासीक आय कितनी होगी 


हल :-माना व्यक्ति की औसत मासिक आय = x रू 10 प्रतिशत टेक्स पर खर्च करता है = x*10/100 = x/10 शेष राशि =x-(x/10) = 9x/10 शेष का 15 प्रतिशत घर खर्च पर = (9x/10)*(15/100) =27x/200 शेष राशि =(9x/10)-(27x/200)=153x/200 शेष का 20 प्रतिशत मनोरंजन पर =(153x/200)*(20/100)= 153x/1000 शेष राशि =1836 अतः x/10 + 27x/200 + 153x/1000 +1836 = x 100x+135x+153x+1836000 = 1000x 612x=1836000 x=3000 मासीक आय = 3000

उदाहरण (10)

किसी वृत्त की त्रिज्या में 2 प्रतिशत वृद्धि करने पर उसके क्षेत्रफल में कितनी वृद्धि होगी 

हल:- माना की प्रारम्भ में त्रिज्या = r अतः क्षेत्रफल = πr2 त्रिज्या में 2 प्रतिशत वृद्धि अतः त्रिज्या = r+r*2/100=r(102/100) अब क्षेत्रफल = π [r(102/100)]2 क्षेत्रफल में अन्तर =[π {r(102/100)}2-πr2] यह अन्तर प्रथम क्षेत्रफल का माना x प्रतिशत है अतः πr2 * x/100 =[π {r(102/100)}2-πr2] πr2 * x/100 =πr2[(102/100)2-1] x = [(102/100)2-1]*100 x= [(10404/10000)-1]*100= 4.04 प्रतिशत अतः प्रतिशत वृद्धि =4.04 

उदाहरण (11)

एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे। 10 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग नहीं किया जीतने वाला उम्मीदवार कुल मतों के 49 प्रतिशत मत लेकर 1000 मतों से विजयी रहा, इस चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार को कितने मत मिले व कुल मतों की संख्या कितनी थी

हल: - माना कुल मत x डाले गये मत =x*90/100 (10 प्रतिशत ने मत प्रयोग नहीं किया अतः 90 प्रतिशत ने ही मत डाले) जितने वाले को मिले मत = x*49/100 हारने वाले को मिले मत = 9x/10 - 49x/100 = (90x-49x)/100 = 41x/100 49x/100 - 41x/100 = 1000 8x= 100000 x= 100000/8 =12500 कुल मतों की संख्या = 12500 डाले गये मत 12500*90/100= 11250 हारने वाले को मिले = 12500*41/100=5125



साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज

                     सरल ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
           



 जितने समय के लिए धन किराये पर दिया जाता है। यदि दर वार्षिक हो और समय मास/महिने में दिया गया हो तो महिनों को वर्ष में बदल देना चाहिए। साधारण ब्याज = मुलधन*दर*समय/ 100 ब्याज दर = (ब्याज*100)/(मूलधन* समय) समय = (ब्याज*100)/( मुलधन* दर) मूलधन = (ब्याज*100)/(दर* समय)

उदाहरण

250 रू का 12 प्रतिशत की दर से 2 वर्ष का ब्याज होगा - मुलधन 250, दर 12 प्रतिशत, समय 2 वर्ष साधारण ब्याज = मुलधन* दर *समय/ 100 250*12*2/100=60 ब्याज 60

उदाहरण

500 रू कितने प्रतिशत की दर से 5 वर्ष में 600 रू हो जायेंगे - मुलधन = 500 समय =5 वर्ष मिश्रधन = 600 ब्याज = 600-500 = 100 रू दर = (ब्याज*100)/(मूलधन*समय)

उदाहरण

कितने समय में 340 रू 4 प्रतिशत की दर से 400 रू हो जायेंग - समय = ? मुलधन = 340 दर = 4 प्रतिशत मिश्रधन 400 ब्याज = 400-340 = 60 रू समय = (ब्याज*100)/(मूलधन*दर) =60*100/(340*4) = 5

उदाहरण

कितना धन 2 वर्ष में 10 प्रतिशत सरल ब्याज की दर से 1250 रू हो जायेगा - समय = 2 वर्ष, दर = 10 प्रतिशत मिश्रधन = 1250 माना मूलधन x है तो मूलधन + ब्याज = मिश्रधन x+(x*2*10)/100 = 1250 100x+(2*10)x=1250*100 [100+(2*10)]x=1250*100 x=(1250*100)/[100+(2*10)]=1041.66 मुलधन = (मिश्रधन *100)/(100+दर* समय)

उदाहरण

कोई धन सरल ब्याज की दर से 2 वर्ष में 1220 रू तथा 5 वर्ष में 1400 रू हो जाता है। मूलधन तथा ब्याज दर क्या होगी - मूलधन+2 वर्ष का ब्याज = 1220 रू मुलधन+5 वर्ष का ब्याज = 1400 रू 3 वर्ष का ब्याज = 1400-1220 = 180 रू 1 वर्ष का ब्याज = 180/3 = 60 रू 2 वर्ष का ब्याज = 120 रू अतः मुलधन + 2 वर्ष का ब्याज = 1220 मूलधन + 120 = 1220 मूलधन = 1220-120 = 1100 दर = (120*100)/(1100*2)

उदाहरण

कितने प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से कोई धन 5 वर्ष में दुगना हो जाऐगा - माना मूलधन = 100 रू मिश्रधन = 200 रू ब्याज = 100 रू समय = 5 वर्ष दर = (100*100)/(100*5)=20 प्रतिशत

उदाहरण

कितने समय में 10 प्रतिशत की दर से कोई धन दुगना हो जायेगा - माना मुलधन = 100 रू मिश्रधन = 200 रू ब्याज = 100 रू दर = 10 प्रतिशत समय = (100*100)/(100*10)=10 वर्ष

चक्रवृद्धि ब्याज जब ऋण लेने वाला व्यक्ति निश्चित समय समय पर ब्याज की राशि नहीं चुका पाता है तो यह ब्याज की राशि मूलधन में जोड़ दि जाति है। तथा इस पर फिर से ब्याज अगली अवधि के लिए लगाया जाता है अर्थात पहली अवधी का मिश्रधन अगली अवधि के लिए मुलधन बन जाता है। इस प्रकार अन्त में प्राप्त मिश्रधन चक्रवृद्धि मिश्रधन कहलाता है। तथा चक्रवर्ती मिश्रधन और मुलधन का अन्तर चक्रवृद्धि ब्याज कहलाता है। मिश्रधन = मुलधन*(1+दर/100)समय ब्याज = मिश्रधन-मूलधन

तथ्य

यदि ब्याज की गणना अद्र्ववार्षिक हो तो दर = आधी, समय = दुगना यदि ब्याज की गणना त्रैमासीक हो तो दर = चैथाई, समय = चैगुना हो जाता है। यदि ब्याज की गणना द्विवार्षिक हो तो दर = दुगुनी, समय = आधा हो जाता है ।

उदाहरण

5000 रू पर 3 वर्ष का 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से चक्रवृद्धि ब्याज होगा - मिश्रधन = मुलधन*(1+दर/100)समय = 5000[1+6100]3 = 5000[106/100]3 = 5000*(106/100)*(106/100)*(106/100) = 5,955.08 ब्याज = मिश्रधन-मूलधन ब्याज =5955.08-5000= 955.08

उदाहरण

1000 रू का 10 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की दर से चक्रवृद्धि ब्याज 331 रू हो जाता है तो समय ज्ञात किजिए जबकि ब्याज वार्षिक देय है - मुलधन = 1000 मिश्रधन = 1331 (मुलधन + ब्याज) 1331 = 1000(1+10/100)समय 1331/1000=(110/100)समय (11/10)3=(11/10)समय आधार समान होने पर घाते भी समान होंगी। अतः समय 3 वर्ष

उदाहरण

एक धन किसी चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में 1100 व तीन वर्ष में 1200 रू हो जाता है तो ब्याज दर क्या होगी - 1 वर्ष का ब्याज = 3 वर्ष का मिश्रधन - 2 वर्ष का मिश्रधन = 1200-1100 = 100 दर = (ब्याज/मुलधन)*100 =(100/1100)*100= 9.09


लाभ और हानि


                  लाभ और हानि (Profit & Loss)

इसके बारे में थोड़ा जान लेते हैं, कि लाभ - हानि  और क्रय - विक्रय क्या और कैसे होता हैं।   
(1) क्रय मूल्य :- जिस मूल्य पर कोई वस्तु खरीदी जाती हैं, वह मूल्य उस वस्तु का 'क्रय मूल्य' कहलाता हैं। 
जैसे-- भूपेंद्र ने एक टी.वी. 7500 रूपये में खरीदा। 
          अतः यह 7500 रूपये टी.वी. का क्रय मूल्य कहलायेगा। 

(2) विक्रय मूल्य :- जिस मूल्य पर कोई वस्तु बेचीं जाती हैं, वह मूल्य उस वस्तु का 'विक्रय मूल्य' कहलाता हैं। 
जैसे -- महेश ने अपनी मोटरसाइकिल 25000 रूपये में बेची। 
           अतः यह 25000 मोटरसाइकिल कआ विक्रय मूल्य कहलायेगा। 

(3) लाभ :- जब किसी वस्तु का विक्रय मूल्य उस वस्तु के क्रय मूल्य से अधिक होता हैं, तो इस स्थिति में लाभ होता हैं।  
अर्थात् :- लाभ =  क्रय मूल्य कम और वि. मू. अधिक हो तब लाभ होगा। 
               लाभ =  वि.मू. -  क्रय मू.

जैसे :- रमेश ने एक कार 50,000 में खरीदी और 55,000 में बेच दी हो, तो रमेश को कितने रूपये का लाभ हुआ ?
हल :- कार का क्रय मू.  = 50,000 ₹
          कार का वि. मू.   = 55,000 ₹
          लाभ = वि.मू. - क्रय मू.
          लाभ =  55,000 - 50,000 = 5000 ₹
अतः रमेश को 5000 रूपये का लाभ हुआ। 

(4) हानि :- जब किसी वस्तु का क्रय मूल्य उस वस्तु के विक्रय मूल्य से अधिक होता हैं, तो इस स्थिति में हानि होती हैं। 
अर्थात् :- हानि =  वि.मू. कम और क्रय मू. अधिक तो तब हानि होगी। 
           हानि =  क्रय मूल्य - वि.मू.

जैसे :- रमेश ने एक कार 50,000 में खरीदी और 45,000 में बेच दी हो, तो बताओ रमेश को कितने रूपये की हानि हुई ?
हल :- कार का क्रय मू. = 50,000 ₹
          कार का वि.मू.   =  45,000 ₹
हानि = क्रय मू. - वि.मू.
हानि =  50,000 - 45,000  = 5000 ₹
अतः रमेश को 5000 ₹ की हानि हुई। 


लाभ-हानि अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्र :-  
(लाभ = विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य )
( हानि = क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य )
(क्रय मूल्य = वि.मू. - लाभ )
(क्रय मूल्य = वि.मू. + हानि )
( विक्रय मूल्य = क्रय मू. + लाभ )
( वि.मू. = क्रय मूल्य - हानि )



और हमे जब भी ज्ञात करने को पूछे तो इसके लिए खास ऐवम महत्वपूर्ण सूत्र, इसके द्वारा हम प्रश्नों के सही उत्तर कर पाएंगे। 
(1) लाभ %    =     लाभ × 100/ क्रय मूल्य
(2) हानि %    =     हानि × 100/ क्रय मूल्य
(3) लाभ        =     लाभ% × क्रय मूल्य/100
(4) हानि        =     हानि% × क्रय मूल्य/100
(5) वि.मू.       =     (100 + लाभ%) × क्रय मूल्य/100  ( यदि सौदे में लाभ हो, तो)
(6) वि.मू.       =     (100 - हानि%) × क्रय मूल्य/100 ( यदि सौदे में हानि हो, तो )
(7) क्रय मू.     =     100 × वि.मू./(100 + लाभ%)  ( यदि सौदे में लाभ हो, तो )
(8) क्रय मू.     =      100 × वि.मू./(100 - हानि%) ( यदि सौदे मइ हानि हो, तो )



लाभ हानि प्रतिशत
 लाभ व हानि की गणना हमेशा क्रय मुल्य पर ही कि जाती है।
 लाभ प्रतिशत = (लाभ/क्रय मुल्य)*100 
हानि प्रतिशत = (हानि/क्रय मुल्य)*100


उदाहरण (1)

एक वस्तु 2500 रू में खरीदकर एक व्यापारी 3400 रू में बेच देता है। लाभ प्रतिशत क्या होगा ?
हल :- लाभ = 3400-2500 =900
 लाभ प्रतिशत = (900/2500)*100  = 36 %

उदाहरण (2)

एक वस्तु 2000 में खरीद कर 15 प्रतिशत लाभ से बेच दि जाति है तो विक्रय मुल्य क्या होगा ?
हल:- - लाभ प्रतिशत 15 है अतः 
लाभ होगा = (2000/100)*15 = 300 अतः 
विक्रय मुल्य = क्रय मुल्य + लाभ = 2000+300  =2300 रूपये


सुत्र

विक्रय मुल्य = क्रय मुल्य(1+लाभ प्रतिशत/100) विक्रय मुल्य = 2000(1+15/100) =2300 रू


उदाहरण (3)



किसी वस्तु को 450 रू में बेचने पर 10 प्रतिशत की हानि हुई तो क्रय मुल्य क्या होगा ?

हल :- माना क्रय मुल्य x रू है 
हानि 10 प्रतिशत है तो 
x-(x*10)/100=450 
100x-10x =450*100 
90x=45000 
x=45000/90  =500 अतः
 क्रय मुल्य होगा  = 500


सुत्र

क्रय मुल्य = (विक्रय मुल्य *100)/(100 - हानि प्रतिशत) क्रय मुल्य = (विक्रय मुल्य *100)/(100 + लाभ प्रतिशत)


उदाहरण (4)

एक वस्तु 1200 रू में बेचने पर व्यापारी को 5 प्रतिशत की हानि होती है वह उसे कितने रूपये में बेचे की उसे 15 प्रतिशत का लाभ हो -?
हल :- माना जब विक्रय मुल्य x रू हो तो
 लाभ 15 प्रतिशत होगा अतः 
वस्तु का क्रय मुल्य हानि 5 प्रतिशत हो तो
= 1200*100/100-5 
वस्तु का क्रय मुल्य जब लाभ 15 प्रतिश हो
 = x*100/100+15 क्योंकी क्रय मुल्य एक ही है
 अतः 1200*100/100-5 
= x*100/100+15 1200/95
=x/115 x
= (1200*115)/95 =1452.6

उदाहरण (5)

एक वस्तु को 10 प्रतिशत हानि से बेचा जाता है यदि उसे 215 रू अधिक में बेचा गया होता तो 10 प्रतिशत लाभ होता । वस्तु का क्रय मुल्य ज्ञात करो ?
हल :- जब वस्तु का विक्रय मुल्य x तो 
हानि 10 प्रतिशत 
जब वस्तु का विक्रय मुल्य y तो 
लाभ 10 प्रतिशत
 यानि जब वस्तु 215 रू अधिक में बेची जाति है तो 
वह 20 प्रतिशत अधिक में बेची जाति है
 क्रय मुल्य से ताकि 10 प्रतिशत की हानि की भरपाई करके 10 प्रतिशत लाभ कमा सके अतः
 215 रू किसी क्रय मुल्य का 20 प्रतिशत है अतः
 वह क्रय मुल्य माना c है।
 अतः c*20/100=215 
c=215*100/20 =107.5

उदाहरण (6)

एक व्यक्ति दो मेज खरीदता है। 500 रू प्रति मेज के हिसाब से यदि वह एक मेज 20 प्रतिशत की हानि और दुसरा मेज 25 प्रतिशत के लाभ से बेचता है तो कुल सौदे में उसे कितना प्रतिशत लाभ अथवा हानि होगी ?
हल :-  पहले मेज पर हानि 20 प्रतिशत है अतः
 अतः क्रय मुल्य = (500*100)/(100-20)=625 
दुसरे मेज पर लाभ 25 प्रतिशत है अतः
 क्रय मुल्य = (500*100)/(100+25)=400 अतः 
कुल क्रय मुल्य =625+400= 1025 
कुल विक्रय मुल्य = 500+500 =1000 
हानि 25 रू हानि प्रतिशत 1025*x/100=25
 x=2500/1025      =2.43 प्रतिशत

उदाहरण (7)

एक दुकानदार किसी वस्तु पर क्रय मुल्य से 50 प्रतिशत बढ़ाकर अंकित करता है। यदि वह अंकित मुल्य पर 30 प्रतिशत कमीशन दे तो लाभ प्रतिशत ज्ञात करो ? 

हल :- माना क्रय मुल्य 100 रू है 
50 प्रतिशत बढ़ाकर अंकित करता है अतः 
अंकित मुल्य = 100+(100*50)/100 = 150 रूपये 
अंकित मुल्य पर कमिशन 30 प्रतिशत अतः 
कमिशन = 150*30/100= 45 अतः 
विक्रय मुल्य = 150-45 = 105 रू 
लाभ = 105-100 = 5 रू अतः 
लाभ प्रतिशत 100*5/100   = 5 प्रतिशत


उदाहरण (8)



एक व्यापारी 25 प्रतिशत लाभ विक्रय मुल्य पर लगाता है उसका वास्तविक लाभ कितना होगा ?
हल :-  माना विक्रय मुल्य 100 रू 


विक्रय मुल्य पर लाभ 25 प्रतिशत 
अतः लाभ लाभ 25 रू अतः 
क्रय मुल्य होगा 100-25 = 75 रू अतः
 क्रय मुल्य पर लाभ प्रतिशत माना x प्रतिशत 
75*x/100=25 x=
25*100/75     =33.3 प्रतिशत



सुत्र

लाभ = विक्रय मुल्य पर लाभ प्रतिशत/(100-विक्रय मुल्य पर लाभ प्रतिशत) हानि = विक्रय मुल्य पर हानि प्रतिशत/ (100 + विक्रय मुल्य पर हानि प्रतिशत)




कंप्यूटर माउस


अगर माउस अचानक खराब हो जाये तो.....       




माउस


Mouse आपके Computer का Remote Control जिसके बगैर Computer की कल्‍पना करना अभी तक तो असंभव है। हालांकि Touch Screen Computer बाजार में आ गये हैं लेकिन उनमें भी बहुत से काम करने के लिये Mouse की जरूरत पडती ही है। इससे Operating System पर काम करना बहुत आसान हो जाता है। फिर चाहे वह windows xp , windows 7 या फिर windows 8  ही क्‍यू न हो। इसी छोटे से Mouse की जरूरत पडती है। लेकिन अगर यह Mouse  अचानक खराब हो जाये तो..... तो कोई बात नहीं आप कुछ समय से लिये अपने keyboard से भ्‍ाी अपने mouse के cuesor को चला सकते हैं। आईये जानते हैं कैसे -

सबसे पहले आप :-


 (1) Control Panel को open कीजिये।
 (2) Ease of Access Center या Accessibility Options को open कीजिये।
 (3) Make the mouse easier to use पर Click कीजिये।
 (4) Control the mouse with the keybord पर जाईये अौर
 (5) turn on mouse key पर check लगाईये।
 (6) Apply पर click कीजिये।
 (7) आप Keybord से shortcut key Alt + Left Shift + Numlock को दबाकर भी enable कर सकते हो।

Thanks.....



Uploading by :- Ravindra Patel Hadetar....

राजस्थान के बारे में


राजस्थान का सामान्य परिचय

राजस्थान का सामान्य परिचय

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्गकि.मी. है। जो कि देश का 10.41प्रतिशत है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थानहै।
1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना।
2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,86,21,012 थी जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।
राजस्थान की स्थिति, विस्तार, आकृति, एवं भौतिक स्वरूप

भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
ग्रीन वीच व भुमध्य रेखा दोनों के सापेक्ष राजस्थान उतरी पूर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश
(विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 342239 वर्ग किलोमीटर है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य (1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद) है।
कर्क रेखा अर्थात 23 ० 30' अक्षांश राज्य के दक्षिण में बांसवाड़ा-डुंगरपुर जिलों से गुजरती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
विस्तारः- उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
पुर्व से पश्चिम तक चैड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल - 7०9'
राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल - 8०47'
 
आकृति
 विषम कोणीय चतुर्भुज या पतंग के समान।
स्थलीय सीमा
5920 कि.मी.(1070 अन्तराष्ट्रीय व 4850 अन्तराज्जीय)।
रेडक्लिफ रेखा
 रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। इसके संस्थापक सर सिरिल एम  रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 14/15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।
रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य स्थित है।
(1)जम्मू-कश्मीर(1216 कि.मी.)
(2)पंजाब(547 कि.मी.)
(3)राजस्थान(1070 कि.मी.)
(4)गुजरात(512 कि.मी.)
रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा- राजस्थान(1070 कि.मी.)
रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात(512 कि.मी.)
रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर
रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर
रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान
रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब
रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि.मी. है। जो राजस्थान के चार जिलों से लगती है।
(1) श्री गंगानगर- 210 कि.मी.
(2)बीकानेर- 168 कि.मी.
(3)जैसलमेर- 464 कि.मी.
(4)बाड़मेर- 228 कि.मी.
रेडक्लिफ रेखा राज्य में उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव तक विस्तृत है।
रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 3 जिले पंजाब प्रांत का बहावलपुर जिला व सिंध प्रांत का खैरपुर व मीरपुर खास राजस्थान से सीमा बनाते है।
राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा- बहावलपुर
राजस्थान के साथ न्युनतम सीमा- खैरपुर
पाकिस्तान के दो राज्य(प्रांत) राजस्थान से छुते हैं।
(1)पंजाब प्रांत
(2)सिंध प्रांत
रेडक्लिफ रेखा एक कृत्रिम रेखा है।
राजस्थान से सर्वाधिक सीमा जैसलमेर(464 कि.मी.) व न्युनतम सीमा बीकानेर(168 कि.मी.) की रेडक्लिफ रेखा से लगती है।
रेडक्लिफ के नजदीक जिला मुख्यालय- श्री गंगानगर
रेडक्लिफ के सर्वाधिक दुर जिला मुख्यालय- बीकानेर
रेडक्लिफ पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला- जैसलमेर
रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला- श्री गंगानगर
राजस्थान के केवल अन्तराष्ट्रीय सीमा वाले जिले- 2(बीकानेर, जैसलमेर)
राजस्थान के परिधिय जिले - 25
राजस्थान के अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले - 23
राजस्थान के केवल अन्तर्राज्जीय सीमा वाले जिले - 21
राजस्थान के 2 ऐसे जिले है जिनकी अन्तर्राज्जीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- गंगानगर(पाकिस्तान + पंजाब), बाड़मेर(पाकिस्तान+ गुजरात)
राजस्थान के 4 जिले ऐसे है जिनकी सीमा दो - दो राज्यों से लगती है-
हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा
भरतपुर:- हरियाणा + उतरप्रदेश
धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश
बांसवाड़ा:- मध्यप्रेदश + गुजरात
नोट

राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅं